लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घालना  : स० [प्रा० अप० घल्ल,मरा.घालगें] १. कोई चीज किसी के अंदर डालना या रखना। उदाहरण–को अस हाथ सिंह मुख घालै।–जायसी। २. कोई चीज किसी दूसरी चीज पर बैठाना,रखना या लगाना। उदाहरण–(क) राजकुँवरि घाली वर-माल।–नरपति नाल्ह। (ख) घालि कचपची टीका सजा।–जायसी। ३. (अस्त्र या शस्त्र किसी पर) चलाना,छोड़ना या फेंकना। ४. कोई कार्य संपन्न या संपादित करना। ५. बुरी तरह से चौपट या नष्ट करना। बिगाड़ना। जैसे–किसी का घर घालना। ६. वध या हत्या करना। मार डालना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ