लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घाई  : स्त्री० [हिं० घाँ या घा] १. ओर। तरफ। २. दो चीजों के बीच की जगह। अवकाश। ३. बार। दफा। ४.पानी में का चक्कर भंवर। अव्य० =तरह। नाई (बुन्देल०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घाई  : स्त्री० [सं० गभस्ति=उँगली] १. दो उँगलियों के बीच की संधि। अंटी। २. कोई ऐसा कोना जहाँ दो रेखाएँ आकर मिलती हों। जैसे–पौधे की पेड़ी और डाल के बीच की घाई। ३.अँगीठी के ऊपरी सिरे पर का उबार। स्त्री० [सं० घात] १. आघात। प्रहार। वार। जैसे– बनेठी या सोटे की घाई। २. चोट लगने से होनेवाला घाव। जैसे– कुठार की घाई। ३.चालाकी या धोखे की चाल। मुहावरा–(किसी को) घाइयाँ बताना=धोखा देने के लिए इधर-उधर की बातें करना। झाँसा पट्टी या दम-बुत्ता देना। स्त्री०=गाही।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ