लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गौतम  : पुं० [सं० गोतम+अण्] १. गोतम ऋषि के वंशज। २. पुराणों आदि के अनुसार एक ऋषि जिन्होंने अपनी स्त्री अहिल्ला को इन्द्र के साथ अनुचित संबंध के कारण शाप देकर पत्थर की तरह जड़ कर दिया था और जिसका उद्धार भगवान् श्री रामचन्द्र ने किया था। ३. न्यायशास्त्र के प्रसिद्ध आचार्य और प्रणेता एक ऋषि जो ईसा से प्रायः ६॰॰ वर्ष पहले हुए थे। ४. बौद्ध धर्म के प्रवर्तक बुद्धदेव का एक नाम। ५. एक स्मृतिकार ऋषि। ६. कृपाचार्य। ७. सप्तर्षि मंडल में का एक तारा। ८. नासिक के पास का वह पर्वत जिससे गोदावरी नदी निकलती है। ९. क्षत्रियों का एक वंश या वर्ग। १॰. भूमिहारों का एक वंश या वर्ग। ११. एक प्रकार का विष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गौतमी  : स्त्री० [सं० गौतम+ङीष्] १. गोतम ऋषि की पत्नी अहल्ला। २. कृपाचार्य की स्त्री। ३. गोदावरी नदी। ४. गौतम ऋषि की बनाई हुई स्मृति। ५. दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ