लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गोमंत  : पुं० [सं०] १. सह्यद्रि के अंतर्गत एक पहाड़ी जहाँ गोमती देवती का स्थान है। यह सिद्धपीठ माना जाता है। २. वह जो कुत्ते पालता और बेचता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोम  : पुं० [सं० गमन] आकाश। उदाहरण–मिली सेन दूनों निजरि गज्जे गोम निसान।–चंदवरदाई। स्त्री० [देश०] १. घोड़ों की नाभि पर होनेवाली एक प्रकार की भँवरी। २. पृथ्वी। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोमती  : स्त्री० [सं० गो+मतुप्-ङीप्] १. उत्तर प्रदेश की एक नदी जो सैदपुर गंगा में मिलती है। २. बंगाल की एक नदी। ३. एक देवी जिसका प्रधान स्थान गोमंत पर्वत पर है। ४. एक वैदिक मंत्र। ५. ग्यारह मात्राओँ का एक छंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोमती-शिला  : स्त्री० [मध्य० स०] हिमालय की एक चट्टान या पहाड़ी। विशेष–कहते है कि अर्जुन का शरीर यहीं पहुँचने पर गला था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोमथ  : पुं० [सं० गो√मथ् (बिलोना)+अच्] गोप। ग्वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोमय  : पुं० [सं० गो+मयट्] गाय का मल या विष्ठा। गोबर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोमर  : पुं० [हिं० गौ+मर (प्रत्य०)=मारनेवाला] १. गौ को मारनेवाला व्यक्ति। २. कसाई। बूचर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोमा  : स्त्री० [देश०] गोमती नदी। पुं० [फा०] १. एक प्रकार का वृक्ष जिसके फूलों का रस कान की पीड़ा दूर करता है। २. उक्त वृक्ष का फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोमाय  : पुं०==गोमायु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोमायु  : पुं० [सं०गो√मा (शब्द करना)+उण्, युक् आगम] १. गीदड़। श्रृगाल। २. एक प्रकार का मेढ़ ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोमी-(मिन्)  : पुं० [सं० गो+मिनि] गीदड़। (श्रृगाल)। स्त्री० [?] पृथ्वी। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोमुख  : पुं० [ष० त०] १. गौ का मुँह। २. [ब० स०] मगर नामक जलजंतु। ३. योग में एक प्रकार का आसन। ४. टेढ़ा-मेढ़ा घर। ५. ऐपन। ६. एक यक्ष का नाम। ७. इंद्र के पुत्र जयंत का सारथी। ८. नरसिंहा नामक बाजा। वि० गौ के समान मुँह वाला। जिसका मुँह गौ के समान हो। जैसे–गोमुख नाली या शंख, गोमुख संधि या सेंध। पद-गोमुख नाहर या व्याध्र ऐसा परम क्रूर और हिंसक व्यक्ति जो ऊपर से देखने में गौ के समान निरीह और सीधा-सादा जान पड़े।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोमेदक  : पुं० [सं० गोमेद+कन्] १. एक प्रकार का रत्न या बहुमूल्य पत्थर जो कई रंगों का होता है। राहुमणि। (जर्कन) २. काकोल नामक विष। ३. पत्रक का साग। ४. कबाबचीनी। शीतलचीनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ