लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गोड़  : पुं० [सं० गम, गो] १. पाँव। पैर। (पूरब)। क्रि० प्र० –दबाना। मुहावरा-(किसी के) गोड़ पड़ना या लगनाचरण छूना। प्रणाम करना। गोड़ भरना-पैरों में आलता या महावर लगाना। २. टाँग। ३.जहाज के लंगर का फाल जिसके सहारे वह जमीन पर टिकता या ठहरता है। पुं० [?] भड़भूँजों की एक जाति।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़इत  : पुं० [हिं० गोइँड़+ऐत(प्रत्यय)] १.मध्ययुग में चिट्ठियाँ आदि ले जानेवाला हरकारा। २. आज-कल गाँव देहातों में पहरा देनेवाला राजकीय चौकीदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़ई  : स्त्री० [हिं० गोड़+पाई] करघे की वे लकड़ियाँ जो पाई करने में पाई के दोनों ओर खड़ी की जाती है। (जुलाहे)। स्त्री० गोड़ाई।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़गाव  : पुं० [हिं० गोड़-पैर+गाव] वह छोटी रस्सी जिसे गिरावँ की तरह बनाकर और पिछाड़ीवाली रस्सी के सिरों पर बाँधकर घोड़े के पिछले पैर में फँसाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़न  : पुं० [देश०] वह प्रक्रिया जिससे ऐसी मिट्टी से भी नमक बनाया जा सकता है जो नोनी नहीं होती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़ना  : स० [हिं० कोड़ना] फावड़े से अखाड़े, खेत आदि की मिट्टी इस प्रकार खोदना तथा उसे उलट-पलट करना कि वह पोली, भुरभुरी और मुलायम हो जाए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़ली  : उभय० [कर्णाटी] वह जो संगीत विशेषतः नृत्य में पारंगत हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़वाँस  : पुं० [हिं० गोड़-पैर+वाँस(प्रत्यय)] पैर विशेषतः पशुओं के पैर बाँधने की रस्सी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़वाना  : स० [हिं० गोड़ना का प्रे०] दूसरे को खेत आदि में गोड़ने में प्रवृत् करना। गोडने का काम दूसरे से कराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़-सँकर  : पुं० [हिं० गोड़+साँकर] पैरों में पहनने का एक प्रकार का गहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़-सिहा  : वि० [हिं० गोड़+सिहाना-ईर्ष्या करना] सिहाने अर्थात् डाह करनेवाला। ईर्ष्यालु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़-हरा  : पुं० [हिं० गोड़+हरा (प्रत्यय)] पैर में पहनने का कोई गहना। जैसे–कड़ा, पाजेब आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़ाँगी  : स्त्री० [हिं० गोड़+अंगी] १. पायजामा। २. जूता।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़ा  : पुं० [हिं० गोड़-पैर] १. चौकी, तिपाई, पलंग आदि का पाया। २. वह रस्सी जिसमें पानी सींचने की दौरी बाँधी जाती है। ३. वृक्ष का थाँवला या थाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़ाई  : स्त्री० [हिं० गोडना] गोड़ने की क्रिया, भाव या मजदूरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़ाना  : स० [हिं० गोड़ना का प्रे०] खेत आदि की गोड़ाई दूसरे आदि से कराना। अ० खेत आदि का गोड़ा जाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़ापाई  : स्त्री० [हं० गोड़ना+पाई (जुलाहों की)] बार-बार कहीं आते जाते रहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़ारी  : स्त्री० [हिं० गोड़-पैर+आरी (प्रत्य)] १. खाट, पलंग आदि का वह भाग जिधर पैर रखे जाते हैं। पैताना। २. जूता। स्त्री० [हिं० गोड़ना ?] तुरंत खोदकर निकाली हुई घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़िया  : स्त्री० [हिं० गोड़=पैर का अल्पा०] १. छोटा गोड़ा। २. छोटा पैर। वि० पुं० [हिं० गोटी ?] तरह-तरह की युक्तियाँ लगाने और जोड़-तोड़ बैठानेवाला। काइयाँ। चालाक। पुं० [?] १. मल्लाह। २. सँपेरा। उदाहरण–कलपै अकबर काय, गुण पूंगीधर गोड़िया।–दुरसाजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोड़ी  : स्त्री० [हिं० गोटी] किसी युक्ति के फलस्वरूप उत्पन्न ऐसी स्थिति जिसमें कुछ लाभ की संभावना हो। प्राप्ति का डौल। मुहावरा–गोड़ी जमना या बैठनाफायदे के लिए जो चाल चली गई हो उसका सफल होना। गोड़ी हाथ से जानाउक्त प्रकार का प्रयत्न विफल होना। स्त्री० =गोड़ (चरण या पैर)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) मुहावरा–(कहीं किसी की) गोड़ी आना या पड़नाकिसी का कहीं आकर उपस्थिति होना या पहुँचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ