लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गूल  : पुं० =गुल्म (सेना का)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गूलर  : पुं० [सं० उदुंबर] १. पीपल, बरगद आदि की जाति का एक बड़ा पेड़ जिसकी डालों आदि से एक प्रकार का दूध निकलता है और जिसका फल औषधि, तरकारी आदि के रूप में खाया जाता है। उदुंबर। २. उक्त वृक्ष का फल। पद-गूलर का फूल (क) दुर्लभ वस्तु। (ख) असंभव बात। (गूलर में फूल होता ही नहीं, इसी आधार पर यह पद बना है)। मुहावरा–गूलर का पेट फड़वाना=गुप्त या दबी हुई बात का प्रकट कराना। भेद खुलवाना। पुं०=मेढ़क।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गूलर-कबाब  : पुं० [हिं० गूलर+फा० कबाब] एक प्रकार का कबाब जो उबले और पिसे हुए मांस से गूलर के फल के आकार का होता या गोलियों के रूप में बनाया जाता है,
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गूलू  : पुं० [देश०] एक प्रकार का वृक्ष। पुंड्रक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ