लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गुल्ला  : पुं० [अ० गुल या हिंदी हल्ला का अनु०] शोर। हल्ला। जैसे–हल्ला-गुल्ला। पुं० [सं० गुलिक] १. ईख आदि का कटा हुआ छोटा टुकड़ा। गँडेरी। २. कालीन, दरी आदि बुनने के करघों में लगनेवाला बाँस का टुकड़ा। ३. लकड़ी का कोई बड़ा टुकड़ा। बड़ी बल्ली। ४. रूई ओटने की चरखी में लोहे का वह छड़ जो उसके खूँटे को इधर-उधर हिलने नहीं देता। ५. गोटा, पट्ठा, आदि बननेवालों का एक प्रकार का मोटा डोरा। पुं० [देश०] एक प्रकार का ऊँचा पहाड़ी पेड़ जिसके हीर की लकड़ी सुगंधित, हलकी और भूरे रंग की होती है। इसे ‘सराय’ भी कहते हैं। पुं० १. =गुलेला। २. रस-गुल्ला। (बँगला मिठाई)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुल्लाला  : पुं० [फा० गुलेलाल] गुललाला नामक पौधा और उसका फूल। वि० उक्त फूल की तरह गहरा लाल। पुं० एक प्रकार का गहरा लाल रंग। उदाहरण–जेहि चंपक बरनी करै, गुल्लाला रंग।–बिहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ