लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गुंड  : वि० [सं०√गुंड् (चूर्ण करना)+अच्] चूर किया या पीसा हुआ। पुं० १. चूर्ण। २. फूलों का पराग। ३. मलार राग का एक भेद। ४. कसेरू का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंडई  : स्त्री० [हिं० गुंडा+ई० प्रत्यय] गुंडे होने की अवस्था, गुण या भाव। गुंड़ापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंडक  : पुं० [सं० गुंड+कन्] १. मधुर और मंद स्वर। २. धूल। ३. तेल रखने का बरतन। ४. ऐसा आटा जिसमें धूल या मिट्टी मिली हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंडली  : स्त्री०=कुंडली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंडा  : पुं० [सं० गंडक-गैडा, मि० असमी गुंड=गैंडा] [स्त्री० गुंडी] अनियंत्रित रूप से हर जगह उद्दण्डतापूर्वक आचरण या व्यवहार करनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंडापन  : पुं० [हिं० गुंड़ा+पन (प्रत्यय)] गुंडे होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंडित  : भू० कृ० [सं०√गुंड+क्त] १. चूर्ण किया या पीसा हुआ। २. धूल में मिलाया या ढका हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंडीर  : वि० [सं०√गुंड्+ईरन्] १. चूर्ण करने या पीसनेवाला। २. नष्ट-भ्रष्ट करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ