लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गुंज  : स्त्री० [सं०√गुंज् (गूँजना)+घञ्] १. भौरों के गुंजन का शब्द। गुंजार। २. पक्षियों आदि का कलरव। ३. आनंद-ध्वनि। स्त्री० [सं० गुंजा](यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) १. घुँघची। २. सोने के तारों का बना हुआ गले में पहनने का गोप नामक गहना। उदाहरण–मुसाहिब जू ने अपने गले का गुंज उतारा और पूरन को पहना दिया।–वृन्दावनलाल। पुं० [?] सलई का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंजक  : पुं० [सं०√गुंज्+ण्वुल्-अन] एक प्रकार का पौधा। वि० गुंजन करने या गूँजनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंजन  : पुं० [सं०√गुंज+ल्युट्–अन] १. भौंरों के गूँजने की क्रिया। २. गूँजने का शब्द। गुंजार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुँजना  : अ० [सं० गुंजन] गूँज से युक्त होना। गूँजना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंजना  : अ० [सं० गुंजन] भौंरों का गुंजार करना। गुनगुनाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंज निकेतन  : पुं० [ष० त० ] भौंरा। मधुकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंजरना  : अ० [हिं० गुंजार] १. भौंरो का गुंजन करना। २. (स्थान का) गुंजन या मधुर ध्वनि से युक्त होना। ३. गरजना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंजल्क  : स्त्री० [फा०] १. कपड़े आदि की शिकन। सिलवट। २. उलझन की बात। गुत्थी। ३. गाँठ। स्त्री० [सं० गुंजा] घुँघची नाम की लता और उसके बीज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंजा  : स्त्री० [सं०√गुञ्ज्+अच्-टाप्] घुँघची नामक लता और उसके बीज।( दे० ‘घुँघची’)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंजार  : पुं० [सं० गुंज+हिं० आर] भौंरों की गूँज। भौरों की भनभनाहट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंजारना  : अ० [हिं० गुंजार] १. भौरों का गुंजार करना। २. मधुर ध्वनि उत्पन्न करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंजारित  : वि०=गुंजित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंजित  : वि० [सं०√गुंज्+क्त] १. (स्थान) जो भौरों की गुंजार ये युक्त हो। २. (स्थान) जो गूँज या प्रतिध्वनि से भर गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुँजिया  : स्त्री० [हिं० गूँज=लपेटा हुआ पतला तार] कान में पहनने का एक प्रकार का गहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंजी (जिन्)  : वि० [सं० गुंज+इनि] गूँजनेवाला। स्त्री०=गूँज।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुंजन  : पुं० [सं०Ö गृञ्ज् (शब्द करना)+ल्युट-अन] १. एक प्रकार का लाल रंग का लहसुन। २. शलजम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ