लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गायक  : पुं० [सं० गै (गाना)+ण्वुल्-अक] [स्त्री० गायिका] १. वह व्यक्ति जो गीत गाता हो। २. वह जो गीत गाकर अपनी जीविका का निर्वाह करता हो। ३. प्रशंसा या स्तुति करनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गायकवाड़  : पुं० [मरा०] बड़ौदा के उन महाराजाओं की उपाधि जो मराठों के उत्तराधिकारी थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गायकी  : स्त्री० [सं० गान] १. गान विद्या। २. गान विद्या के अनुसार ठीक प्रकार से गाने की क्रिया या भाव। ३. गान विद्या का पूरा ज्ञान और उसके अनुसार होनेवाला गाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ