लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गहर  : स्त्री० [?] देर। उदाहरण–कीजै नगहर बेग मेरौ दुख हर मेरे।–सेनापति। पुं० [सं० गह्रर] १. दुर्गम। २. गूढ़। वि०=गहरा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री० गहराई।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहरगूल  : वि० [हिं० गहरा] अत्यन्त गहरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहरना  : अ० [हिं० गहर-देर] देर लगाना। विलंब करना। अ० [अ० कट्टर] १. झगड़ना। २. कुढ़ना। ३. क्रोध करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहरबार  : पुं० [गहरिदेव=एक राजा] क्षत्रियों की एक जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहरा  : वि० [सं० गंभीर, पा० गामीरो,प्रा० दहीर, उ० गहिर,पं० गैरा, सिं० गहरो,गुं० घेरु, ने० गैरो, मरागहिरा] [वि० स्त्री० गहरी] [भाव० गहराई, गहरापन] १. जिसका तल चारों ओर के स्तर या विस्तार से नीचे की ओर अधिक दूरी तक हो। जैसे–गहरा कूँआ, गहरा बरतन, गहरी नदी। २. (पानी) जिसकी थाह बहुत नीचे हो। गंभीर। उथला या छिलका का विपर्याय। ३. लाक्षणिक अर्थ में (विषय या व्यक्ति) जिसकी थाह न मिलती या न लगती हो। गूढ़। रहस्यमय। ओछा का विपर्याय। पद–गहरा पेट=ऐसा ह्रदय जिसमें छिपी हुई बातों का जल्दी औरों को पता न चले। मुहावरा–गहरे में चलना=ऐसा आचरण या व्यवहार करना जिसका भेद सहज में सबको न मालूम हो सके। ४. जो अंदर या भीतर की ओर अधिक दूरी तक चला गया हो। जैसे–गहरा मकान। ५. (रंग) जो बहुत अधिक चटकीला हो। हलका का विपर्याय। ६. (आँख) जिसमें नीद भरी हों। ७. साधारण की अपेक्षा बहुत अधिक। जैसे–गहरी दोस्ती। पद-गहरा आसामी=धनी या मालदार व्यक्ति। गहरा हाथ (क) भारी आघात। (ख) भारी रकम। गहरे लोग चतुर या सायने लोग। मुहावरा–गहरी घुटना= (क) घनिष्टता होना। (ख) गहरी माँग छनना। गहरी छनना-गहरी घुटना। ८. जिसका परिणाम या फल बहुत उग्र या तीव्र हो। जैसे-गहरा नशा, गहरी चोट। ९. विकट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहराई  : स्त्री० [हिं० गहरा+ई(प्रत्यय)] १. गहरे होने की अवस्था या भाव। गहरापन। २. (विषय आदि की) गंभीरता या गहनता। ३. घनता। निबिड़ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहराना  : अ० [हिं० ग्रहण] गहरा होना। उदाहरण–संध्या का गहराया झुटपुट। भीलों का-सा धरे सिर मुकुट।–पंत। सं० गहरा करना। जैसे–कूआँ गहराना। अ० [सं० गह्रर, पुं० हिं० गभुराना] १. जिद या हट करना। अड़ना। २. मान, रोष आदि के कारण होठों से बुड़बुड़ाना। गभुराना। उदाहरण–दोऊ अधिकाई भरे, एक गौं गहराइ।–बिहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहराव  : पुं०=गहराई।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहरू  : स्त्री०=गहर (देर या विलंब)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहरे  : क्रि० वि० [हिं० गहरा] १. अच्छी तरह। २. यथेष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहरेबाज  : वि० [हिं० गहरे+बाज] [भाव० गहरेबाजी] गहरे में अर्थात् तेजी से चलने या चलानेवाला (एक्का और उसका घोड़ा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहरेबाजी  : स्त्री० [हिं० गहरा+बाजी] एक्के के घोड़े की खूब तेज कदम चाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ