लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गहन  : वि० [सं० गाह (बिलोना)+ल्युट्, ह्रस्व] १. (जलाशय) इतना या ऐसा गहरा जिसकी थाह जल्दी न मिले। जैसे–गहन ताल या दह। २. (स्थान) जिसमें पर्वेश करना बहुत ही कठिन हो। दुर्गम। ३. (बात या विषय) जो ज्लदी सबकी समझ में न आ सके। दुरूह। जैसे–गहन विषय। ४. घना निबिड़। जैसे–गहन वन। पुं० १. गहराई। गहरापन। २. अमेद्य या दुर्गम स्थान। ३. चारों ओर से घिरा या छिपा हुआ। ४. गुफा। ५. जंगल। ६. कष्ट। दुःख। ७. जल। पानी। ८. कलंक। पुं० [सं० ग्रहण, प्रा० गहण, ग्रहण] [स्त्री० हिं० गहना] १. गहने या पकड़ने की क्रिया या भाव। २. धारण करने की क्रिया या भाव। ग्रहण। ३. जिद। टेक। हठ। ४. गहना नामक उपकरण या औजार। ५. पानी बसरने पर धान के खेतों में की जानेवली बलकी जुताई। वि० (यौ० के अंत में) पकड़नेवाला। पुं० [हिं० गहना] कोई चीज बंधक रखने की क्रिया या भाव(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं०-ग्रहण।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहनता  : स्त्री० [सं० गहन+तल्-टाप्] १. गहन होने की अवस्था या भाव। २. दुरगमता। ३. गंभीरता। गहराई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहना  : स० [वै० सं० गृभायति,गृहणाति,सं० ग्रह,प्रा० गिण्डजु, सिं० गिन्हणु, उ०धेनू,सिंह,गन्नवा, मरा० घेणें] १. हाथ से कस कर या अच्छी तरह से पकड़ना। जैसे–चरण गहना। मुहावरा–गह डारना=पकड़कर दबा या गिरा देना। उदाहरण–तन निनबैर भया सब हिन कै, काम क्रोध गहि डारा।–कबीर। २. धारण कनरा। जैसे–अस्त्र गहना। ३. ग्रहण करना जैसे–हठ करना। पुं० [सं० ग्रहण-धारण करना] १. शरीर पर पहनने के अंलकार या आभूषण। जेवर। मुहावरा–(कोई चीज) गहने रखना=किसी के पास बंधन या रेहत रखना। २. कुम्हारों का एक औजार जिसका प्रयोग घडे आदि बनाने में होता है। ३. एक प्राकर का उपकरण जिससे खेतों की घास निकाली जाती है। स० गाहना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहनि  : स्त्री० [हि० गहना (क्रि)] १. गहने अर्थात् धारण करने या कपड़ने की क्रिया या भाव। २. जिद। हठ। टेक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहनी  : स्त्री० [?] १. मसालों से नाव के छेद आदि बंद करने की क्रिया। २. चौपायों का एक रोग जिसमें उनके दाँत हिलने लगते है। ३. गहना नामक उपकरण या औजार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहनु  : वि=गहन। पुं=ग्रहण।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहने  : क्रि० वि० [हिं० हना-बंधक] बंधक या रेहन के रूप में। वि० बंधक या रेहन रखा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ