लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गवाहियाँ  : पुं० [सं० गोघ्न=अतिथि] अतिथि। मेहमान। वि०, पुं०=गँवार।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गवाह  : पुं० [फा०] १. ऐसा व्यक्ति जिसने घटना स्वयं देखी हो अथवा जिसे किसी घटना, तथ्य बात आदि की ठीक और पूरी जानकारी हो। साक्षी। जैसे–बहुत से लोग इस घटना के गवाह है। २. वह व्यक्ति जो न्यायालय में अथवा किसी न्यायकर्त्ता के समझ अपनी जानकारी बतलावें तथा तथ्य का सत्यापन या समर्थन करे। साक्षी। ३. वह जो दो पक्षों में होनेवाले लेन-देन व्यवहार समझौते आदि के सचमुच घटित होने के प्रमाण किसी लेख्य पर हस्ताक्षर करे अथवा आवश्यकता होने पर उक्त घटना का सत्यापन या समर्थन करे। (विटनेस उक्त तीनों अर्थों में)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गवाही  : स्त्री० [फा०] किसी घटना के संबंध में गवाह की कही हुई बात या दिया हुआ बयान। गवाह का कथन। साक्ष्य। (एविडेन्स) मुहावरा–गवाही देना=किसी साक्षी का किसी ओर से समर्थन करना या उसे ठीक बतलाना। (किसी काम या बात में) मन गवाही देना=मन या अंतःकरण का यह कहना कि यह बात ठीक है अथवा ऐसा होना चाहिए या होगा। जैसे–हमारा तन तो गवाही देता है कि वे अवश्य यहाँ आयेगे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ