लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गली  : स्त्री० [सं० गल] १. वह सँकरा मार्ग जिसके दोनों ओर घर आदि बनें होते हैं तथा जिसपर चलकर लोग प्रायः घरों को जाते हैं। (लेन) पद-गली कूचा। ( दे०) मुहावरा–गली कमाना=गली में झाड़ू देकर या उसकी नालियों, मोरियों आदि साफ करके जीविका उपार्जित करना। गली गली मारे फिरना= (क) व्यर्थ इधर-उधर घूमना। (ख) जीविका के लिए इधर-से उधर भटकना। (ग) किसी पदार्थ का चारों ओर से अधिकता से मिलना। २. किसी गली के आस-पास के घरों का समूह, मुहल्लों के नामवाचक रूप में। जैसे-कचौरी गली, गणेश गली आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गलीचा  : पुं० [फा० गालीचः(कालीन चा-तु० काली या कालीन से)] १. ऊन की बुनी हुई एक प्रकार की मोटी चादर जिसपर लोग बैठते हैं। २. कँकरीली जमीन (कहार)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गलीज़  : वि० [अ०] १. गँदला। मैला। २. अपवित्र। नापाक। स्त्री० १. कूड़ा-कर्कट। गंदगी। २. मल-मूत्र आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गलीत  : वि० [सं० गलित] १. गंदा या मैला। २. अनुचित या बुरा। ३. दे० गलित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गलीम  : पुं०=गनीम।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ