लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गद्द  : पुं० [अनु०] १. मुलायम चीज या जगह पर भारी के मारने से होनेवाला शब्द। मुहावरा–(किसी को) गद्द मारना=टोटका या टोना करके किसी पर ऐसा आघात करना कि वह वश में हो जाए। २. अधिक भोजन करने अथवा गरिष्ठ वस्तुएँ खाने पर होनेवाला पेट का भारीपन। मुहावरा–(किसी चीज का) गद्द करना= कोई ऐसी वस्तु खा लेना जो जल्दी पच न सकती हो और जिसके फलस्वरूप पेट भारी हो जाता हो। वि० बेवकूफ। मूर्ख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गद्दम  : पुं० [देश०] एक प्रकार की छोटी चिड़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गद्दर  : वि० [अनु० गद्द से] १. जो अच्छी तरह पका न हो। अधपका। २. गदराया हुआ। पुं० १.=गदा। २. गद्दार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गद्दा  : पुं० [हिं० गद्द से अनु०] १.बिछाने की मोटी रूईदार भारी तोशक। २. वह बिछावन जो हाथी की पीठ पर हौदा कसने से पहले रखकर बाँधा जाता है। ३.घास, रूई आदि मुलायम वस्तुओं का बोझ। ४. किसी मुलायम चीज की मार या ठोकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गद्दार  : वि० [अ०] जो अपने धर्म, राज्य, शासन, संस्था आदि के विरुद्ध होकर उसे हानि पहुँचाता अथवा पहुँचाना चाहता हो। गदर करनेवाला। बागी। विद्रोही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गद्दारी  : स्त्री० [अ०] गद्दार होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गद्दी  : स्त्री० [हिं० गद्दा का स्त्री० अल्पा०रूप] १.वह छोटा गद्दा जो ऊँट, घोड़े आदि की पीठ पर जीन के नीचे बिछाया जाता है। २. वह छोटा गद्दा जिस पर बैठते या लेटते हैं। ३. वह स्थान जहाँ पर गद्दी आदि बिछाकर बैठकर कोई काम या व्यवसाय किया जाए। जैसे–कोठीवाल या महाजन की गद्दी। ४. किसी स्थान पर बैठने अथवा किसी पद को सुशोभित करने की अवस्था या भाव। जैसे–(क) राजा की गद्दी। (ख) बाप-दादा की गद्दी। ५. किसी राजवंश की पीढी या आचार्य को शिष्य-परम्परा। जैसे–(क) चार गद्दी के बाद इस वंश में कोई नही रहेगा। (ख) यह अमुख गुरू की चौथी गद्दी है। ६. कपड़े आदि की कई परतों की वह मुलायम तह जो किसी चीज के ऊपर या नीचे उसे आघात, झटके आदि से बचाने के लिए रखी जाती है। ७. हाथ या पैर की हथेली। मुहावरा–गद्दी लगाना=घोड़े की हथेली या कुहनी से मलना। ८. एक प्रकार का मिट्टी का गोल बर्तन जिसमें छीपी रंग रखकर छपाई का काम करते है। पुं० [सं० गब्दिक] १. चंबा के पास का एक पहाड़ी प्रदेश। २. उक्त प्रदेश के निवासी जो प्रायः भेड़-बकरियाँ पालकर जीविका चलाते हैं। ३. गड़ेरिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गद्दीनशीन  : वि० [हिं० गद्दी+फा० नशीन] [भाव० गद्दीनशीनी] १. जो राजगद्दी पर बैठा हो। २. जो किसी की गद्दी पर आकर बैठा हो अर्थात् उत्तराधिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ