लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गणेश  : वि० [सं० गण-ईश, ष० त० ] गणों का मालिक या स्वामी। गणों का प्रधान। पुं० हिदुओं के एक प्रसिद्ध देवता जो विद्या के अधिष्ठाता और विघ्नों के विनाशक माने गये हैं। गणपति। विनायक। विशेष-इनका मुँह और सिर बिल्कुल हाथी का माना गया है, इसी लिए इन्हें गजानन भी कहते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गणेश-कुसुम  : पुं० [उपमि० स०] लाल कनेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गणेश-क्रिया  : स्त्री० [ष० त०] हठ योग की एक क्रिया, जिससे गुदा के अन्दर का मल साफ करके निकाला जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गणेश-चतुर्थी  : स्त्री० [मध्य० स०] भादों और माघ की शुक्ला चतुर्थियाँ जिनमें गणेश का पूजन और व्रत होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गणेश-चौथ  : स्त्री० =गणेश-चतुर्थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गणेश-पुराण  : पुं० [मध्य० स०] एक उपपुराण जिसमें गणेश का माहात्म्य वर्णित हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गणेशभूषण  : पुं० [सं० गणेश√भूष्(अलंकृत करना)+णिच्+ल्यु-अन] सिंदूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ