लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गणना  : स्त्री० [सं०√गण्+णिच्+युच्-अन] १. गिनती करने की क्रिया या भाव। गणन। जैसे–आपकी गणना नगर के अच्छे वैद्यों में होती है। २. किसी प्रदेश,भूभाग या राज्य के जीवों मनुष्यों आदि की होनेवाली गिनती। (सेन्सस) जैसे–मनुष्य-गणना, पशु-गणना आदि। ३. गिनती। संख्या। ४. केशव के अनुसार एक अलंकार जिसमें एक-एक संख्या लेकर उससे संबंध रखनेवाले पदार्थों का उल्लेख होता है। जैसे–गंगा-मल,गंगेश-दृग,ग्रीव-रेख, गुण-लेखि। पावक, काल,त्रिशूल, बलि, संध्या तीनि बिसेखि।–केशव। (इसमें वही चीजें गिनाई गई हैं, जो तीन-तीन होती है)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ