लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गडंग  : पुं० [हिं० गढ़+अंग] अस्त्र-शस्त्र, बारूद आदि रखने का स्थान। पुं० [सं०गर्व] १.घमंड। शेखी। २. आत्म-श्लाघा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गडंगिया  : वि० [हिं० गडंग] १. डींग मारनेवाला। शेखीबाज। २. बहुत बढ़-बढ़कर बातें करनेवाला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गड़गज  : पुं० =गरगज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गड़गड़ा  : पुं० [गड़ गड़ शब्द से अनु०] लंबी नाली या सटकवाला हुक्का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गड़गड़ाना  : अ० [हिं० गड़गड़] १. गड़गड़ होना। जैसे–हुक्का गड़गड़ाना। २. गरजना। स० गड़-गड़ शब्द उत्पन्न करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गड़गड़ाहट  : स्त्री० [हिं० गड़गड़ाना] गड़गड़ रूप में होने या गड़गड़ाने का शब्द। जैसे–गाड़ी या बादलों की गड़गड़ाहट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गड़गड़ी  : स्त्री० [हिं० गड़गड़] एक प्रकार की बड़ी डुग्गी या छोटा नगाड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गड़गूदड़  : पुं० [हिं० गूदड़] चिथड़ा। लत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ