लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खोरि  : स्त्री० [हिं० खुर] १. तंग या सकरी गली। २. छोटी कटोरी। उदाहरण–खोरिन्ह महँ देखिअ छिटिआने–जायसी। स्त्री० [हिं० खोट] १. दोष के रूप में मानी जाने वाली अनुचित और लज्जाजनक बात। २. बुरा काम करने के समय होनेवाला भय या संकोच। उदाहरण–कत सकुचत निधरक फिरौ रति यौ खोरि तुम्हें न।–बिहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोरिया  : स्त्री० [?] वह आनन्दोत्सव जो वर पक्ष की स्त्रियाँ बरात घर से चल चुकने पर नाच-गाकर मनाती हैं।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री० [हिं० खोरा] १. छोटी कटोरी या गिलास। २. वे बुदें या सितारे जो स्त्रियाँ अपने मुँह पर शोभा के लिए लगाती है।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ