लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खोर  : स्त्री० [हिं० खुर] १. बस्तियों की तंग या सकरी गली। कूचा। २. वह नाँद जिसमें पशुओं को चारा डाल कर खिलाया जाता है। स्त्री० [हिं० खोरना] नहाना। स्नान। वि० [हिं० खोड़ा] जिसका कोई अंग टूट गया हो। उदाहरण-धनुष बान सिरान केधौं गरुड़ बाहन खोर।–सूर। वि० [फा०] एक विश्लेषण जो शब्दों के अन्त में प्रत्यय के रूप में लगकर खानेवाले का अर्थ देता है। जैसे–आदमखोर, नशाखोर, रिश्वतखोर, हरामखोर आदि। पुं० [देश०] बबूल की जाती का एक ऊँचा पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोरड़ा  : वि० [?] [स्त्री० खोरड़ी] सफेद केशवाला। उदाहरण–अब जण होई खोरड़ी, जाए कहा करेस।–ढोला मारू।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोरना  : अ० [सं० क्षालन] स्नान करना। नहाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोरनी  : अ० [हिं० खोरना] वह लकड़ी जिससे भट्ठी या भाड़ में ईधन झोंका जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोरा  : पुं० [सं० खुल्ल या खोलक, फा० आबखोरा] [स्त्री० अल्पा० खोरिया] १. छोटा कटोरा या प्याला। २. एक प्रकार का गिलास। वि० दे० ‘खोड़ा’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोराक  : स्त्री०=खूराक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोराकी  : वि० स्त्री० =खूराकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोरि  : स्त्री० [हिं० खुर] १. तंग या सकरी गली। २. छोटी कटोरी। उदाहरण–खोरिन्ह महँ देखिअ छिटिआने–जायसी। स्त्री० [हिं० खोट] १. दोष के रूप में मानी जाने वाली अनुचित और लज्जाजनक बात। २. बुरा काम करने के समय होनेवाला भय या संकोच। उदाहरण–कत सकुचत निधरक फिरौ रति यौ खोरि तुम्हें न।–बिहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोरिया  : स्त्री० [?] वह आनन्दोत्सव जो वर पक्ष की स्त्रियाँ बरात घर से चल चुकने पर नाच-गाकर मनाती हैं।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री० [हिं० खोरा] १. छोटी कटोरी या गिलास। २. वे बुदें या सितारे जो स्त्रियाँ अपने मुँह पर शोभा के लिए लगाती है।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोरी  : स्त्री० [फा० खूट से हिं० खोर+ई प्रत्यय] खाने की क्रिया या भाव। जैसे–रिश्वतखोरी, हरामखोरी, हवाखोरी आदि। स्त्री० =कटोरी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री०=खोर (सँकरी गली)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ