लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खोपड़ी  : स्त्री० [हिं० खोपड़ा] १. सिर की हड्डी। कपाल। २. सिर। मुहावरा–(किसी की) खोपड़ी खाना या चाटना=बहुत सी बातें कह या पूछकर तंग करना। दिक या परेशान करना। खोपड़ी खुजलान=ऐसा अनुचित या दुष्टतापूर्वक कार्य करना, जिससे मार खाने की नौबत आवें। (किसी की) खोपड़ी गंजी करना=सिर पर बहुत प्रहार करना। खूब मारना। (किसी की) खोपड़ी गढ़ना=जबरदस्ती या चालाकी से किसी से धन वसूल करना। खोंपड़ी चटकना=गरमी, पीड़ा, प्यास आदि के कारण जी व्याकुल होना। ३. गोलाकार और बहुत बड़ा ऊपरी आवरण। जैसे– कछुए की खोपड़ी, नारियल की खोपड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ