लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खूँट  : पुं० [सं० खंड] १. कपड़े आदि का छोर या सिरा। २. किसी ओर का भाग या सिरा। प्रांत। ३. ओर। तरफ। दिशा। ४. खंड। भाग। ५. भारी, चौकोर या गोल पत्थर जो मकान की मजबूती के लिए कोनों पर लगाया जाता है। ६. देवी-देवताओं को चढ़ाने के लिए बनाई हुई छोटी पूरी। ७. लकड़ी पर लगनेवाला महसूल। पुं० [देश०] १. घी, आदि तौलने की आठ सेर की एक तौल। २. कान में पहनने का गहना। स्त्री० [हिं० खोट] कान का मैल। स्त्री० [हिं० खुटना=समाप्त होना] कोई ऐसी कमी या त्रुटि जिसकी पूर्ति करना आवश्यक हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खूँटना  : स० [सं० खंड=तोड़ना] १. अलग करने के लिए तोड़ना। खोंटना। जैसे–फूल या मेंहदी खूँटना। २. दबी हुई चीज या बात ऊपर या सामने लाने के लिए प्रयत्न करना। ३. चिढ़ाने या तंग करने के लिए छेड़-छाड़ करना। उदाहरण–उनको अधिक खूँटा जाता था।–वृंदावनलाल। अ०[सं० ] खतम या समाप्त करना। खुटना। उदाहरण-खरोई खिसाने खैचिं बसन न खूँटो है।–केशव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खूँटा  : पुं० [सं० क्षोड़] [स्त्री० अल्पा० खूँटी] १. पत्थर, लकड़ी लोहे आदि का वह टुकड़ा जो जमीन में खड़ा गाड़ा गया हो और जिसमें गाय, भैंस अथवा खेमों, नावों आदि की रस्सी बाँधी जाती हो। मुहावरा–खूँटा गाड़ना=(क) केन्द्र निश्चित या निर्धारित करना।(ख) सीमा या हद बाँधना। २. रहस्य सम्प्रदाय में मन, जिससे वृत्तियाँ बँधी रहती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खूँटी  : स्त्री० [हिं० खूँटा का स्त्री० अल्पा०] १. जमीन आदि में गाड़ा जानेवाला छोटा खूँटा। जैसे–खेमे की खूँटी, खड़ाऊ की खूँटी। २. खेतों में खूँटों की भाँति निकले हुए (फसल के) वे डंठल जो फसल काट लेने पर बचे रहते हैं। ३. दीवार में कोई चीज टाँगने, बाँधने, लटकाने आदि के लिए गाड़ी जानेवाली कील आदि। ४. दाढ़ी पर के बालों के वे छोटे-छोटे अंश या अंकुर जो उस्तरे से दाढ़ी बनाने पर भी बचे रहते हैं। मुहावरा–खूँटी निकालना वा लेना=इस प्रकार मूँड़ना कि बाल त्वचा के बाहर निकला हुआ न रह जाए। ५. नील की फसल एक बार कट जाने पर उसी जगह आप से आप उगने वाली उसकी दूसरी फसल। दोरेजी। ६. किसी चीज के विस्तार का अंतिम अंश या भाग। सीमा। हद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खूँटी उखाड़  : पुं० [हिं० खूँटी+उखाड़ना] घोड़े की एक भौरी। (कहते है कि जिस घोड़े के शरीर पर यह भौरी होती है, वह खूँटे से बँधे रहने पर बहुत उपद्रव करता है।)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खूँटीगाड़  : पुं० [हिं० खूँटी+गाड़ना] घोड़े की एक भौंरी (कहते है कि जिस घोड़े के शरीर पर यह भौंरी होती है, वह सदा खूँटे से बँधा रहना ही पसंद करता है।)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ