लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खारि  : स्त्री० [सं० ख-आ√रा (देना)+क-डीषं,हृस्व] १६ द्रोण की एक पुरानी तौल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खारिक  : पुं० [सं० क्षारक] छुहारा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खारिज  : वि० [अ०] १. जो किसी स्थान, सीमा आदि से बाहर कर दिया अथवा हटा दिया गया हो। निकाला हुआ। बहिष्कृत। २. (प्रार्थना पत्र आदि) जो अस्वीकृत कर दिया गया हो। मुहावरा– खारिज करना=विचार के आयोग्य मानना। नामंजूर करना। (डिस्मिस) (नालिश, दरख्वास्त आदि)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खारिजा  : वि० [अ०] १. खारिज किया या बाहर निकाला हुआ। २. बाहरी। ब्रह्वा। ३. दूसरे राष्ट्रों या विदेशों से संबंध रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खारिजी  : वि० [अ०] १. बाहरी। ब्रह्रा। २. परराष्ट्र संबंधी। पुं० १. इस्लाम का एक संप्रदाय जो अली की खिलाफत को न्याय-संगत नहीं मानता और इसी लिए उसके अनुयायी बहिष्कृत समझे जाते हैं। २. सुन्नी मुसलमानों के लिए उपेक्षासूचक शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खारिश  : स्त्री० [फा०] खुजली। (देखें)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ