लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खसोट  : स्त्री० [हिं० खसोटना] खसोटने की क्रिया या भाव। वि० खसोटनेवाला। (यौ० के अंत में) जैसे– कफन खसोटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खसोटना  : स० [सं० कृष्ट] १. झटके से अथवा बलपूर्वक उखाड़ना। नोचना। जैसे– (क) बाल खसोटना। (ख) पत्ते खसोटना। २. बलपूर्वक किसी की चीज छीनना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खसोटा  : पुं० [हिं० खसोटना] [स्त्री० खसोटी] १. नोच-खसोट करनेवाला व्यक्ति। २. लुटेरा। ३. कुश्ती का एक पेंच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खसोटी  : स्त्री० [हिं० खसोटना] खसोटने की क्रिया या भाव। खसोट। उदाहरण–कफन-खसोटी को करम सबही एक समान।–भारतेन्दु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ