लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खरे  : अव्य.[हिं० खरा] अच्छी तरह। उदाहरण–केहिनर केहि सर राखियो, खरे बढ़े पर पार।–बिहारी। पुं० [हिं० खरा] एक आने प्रति रूपये की दलाली जो साधारणतः उचित और चलित मानी जाती है। (दलाल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खरेई  : अव्य० [हिं० खरा+ई=ही] १. वस्तुतः। सचमुच। उदाहरण-सूरदास अब धाम देहरी चढ़ न सकत खरेई अमान।–सूर। २. बहुत अधिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खरेठ  : पुं० [देश०] एक प्रकार का अगहनी धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खरेडुआ  : पुं० =खरोरी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खरेरा  : पुं० =खरहरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ