लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खटखट  : स्त्री० [अनु०] १. दो वस्तुओं के बराबर टकराते रहने से होनेवाला शब्द जो प्रायः कर्णकटु हो। २. झंझट। झमेला। ३. आपस में होने वाली कहा-सुनी और लड़ाई-झगड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खटखटा  : पुं० [अनु.] खेतों में बाँधा हुआ वह बाँस जो पक्षियों को उड़ाने के लिए दूसरे छोटे बाँस से खटखटाया जाता है। खटका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खटखटाना  : स० [अनु.] किसी प्रकार का आघात करके खटखट शब्द उत्पन्न करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खटखटिया  : स्त्री० [खट खट से अनु.] वह खड़ाऊँ, जिसमें खूँटी के स्थान पर रस्सी या फीता आदि लगा रहता है और जिसे पहनकर चलने में खटखट शब्द होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ