लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खटक  : स्त्री० [हिं०] १. खटकने की क्रिया या भाव। २. खटकने वाला तत्त्व या बात। ३. आशंका। खटका। पुं० [सं० √खट्+वुन्-अक] १. घटक। २. आधी खुली मुट्ठी। ३.मुष्टिका। मुट्ठी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खटकना  : अ० [अनु.] १. दो वस्तुओं के परस्पर टकराने से शब्द उत्पन्न होना। २. (कोई बात मन में) प्रशस्त या भली न जान पड़ने के कारण कुछ कष्टदायक जान पड़ना। खलना। ३.अनिष्ट की आशंका होना। ४. रह-रहकर हलकी पीड़ा होना। ५. आपस में अनबन होना। ६. उचटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खटकरम  : पुं० [सं० षट्कर्म्म] तरह-तरह के व्यर्थ के और झंझटो से भरे हुए काम। खटराग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खटकरमी  : वि० [हिं० खटकरम] इधर-उधर के और व्यर्थ के काम करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खटका  : पुं० [हिं० खट] १. खट से होने वाला शब्द। २. इस प्रकार का कोई शब्द या संकेत होने पर अथवा कोई अनिष्टकारक घटना होने पर मन में होने वाली आशंका और दुश्चिंता। ३. चिंता। फिक्र। ४. वह कमानी, पेंच अथवा ऐसा ही कोई टुकड़ा जिसके घुमाने, दबाने आदि से ‘खट’ शब्द करते हुए कोई काम होता है। (स्विच) जैसे–बन्दूक का खटका, बिजली की बत्ती का खटका। ५. किवाड़े की सिटकनी। ६. पेड़ में बँधा हुआ वह बाँस जिसे खड़खड़ाकर चिड़ियाँ उड़ते हैं। ७. संगीत में, किसी स्वर के उच्चारण के बाद उससे कुछ ही नीचे के स्वर पर होते हुए फिर ऊँचे स्वर की ओर का बढ़ाव जो बहुत कला पूर्ण और सुन्दर होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खटकाना  : स० [हिं० खटकना] १. एक वस्तु से दूसरी वस्तु पर इस प्रकार आघात करना कि वह खटखट शब्द करने लगे। खटखट शब्द उत्पन्न करना। जैसे–दरवाजा खटकाना। २. किसी के मन में खटका उत्पन्न करना। ३. परस्पर अनबन कराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खटकामुख  : पुं० [सं० खटक-आमुख, ष० त०] १. नृत्य में हाथों की एक विशिष्ट मुद्रा। २. बैठकर तीर चलाने का एक प्रकार का आसन या मुद्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खटकीड़ा (कीरा)  : पुं० [हिं० खाट+कीड़ा] खटमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ