लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खंजन  : पुं० [सं०√खञ्ज्+ल्यु-अन] १. काले या मटमैले रंग की और लंबी पूँछवाली एक प्रसिद्ध चिड़िया जो बहुत ही चंचल होती और बराबर उधर-उधर बैठती उठती रहती है। विशेष-इसी चंचलता के कारण कविगण उसकी उपमा चंचल नेत्रों से देते हैं। २. उक्त पक्षी के रंग का घोड़ा। ३. गंगोदक नामक वर्णवृत्त का दूसरा नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खंजनक  : वि० [सं० खंजन+कन्] १. जिसे खंज रोग हुआ हो। २. लँगड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खंजन-रति  : पुं० [उपमित स.](खंजन पक्षी की तरह का) ऐसा गुप्त संभोग जिसका जल्दी से किसी को पता न चले।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खंजना  : स्त्री० [सं० खंजन+क्यच्+क्विप्-टाप्]=खंजनिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खंजनासन  : पुं० [सं० खंजन-आसन, उपमित स.] उपासना के लिए एक प्रकार का आसन। (तंत्र)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खंजनिका  : स्त्री० [सं० खंजन+ठन्-इक, टाप्] दलदल में रहनेवाली खंजन की जाति का एक चिड़िया। सर्षपी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ