लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

कसर  : स्त्री० [अ०] १. किसी चीज या बात का ऐसा अभाव या कमी जिसकी पूर्ति आवश्यक जान पड़ती हो। जैसे—(क) अभी इसमें एक आँच की कसर है। (ख) जो इतने में कसर करे तो यह ले अपनी माला। हमसे भूखे भजन न होगा।—कहा०। मुहा०—कसर करना, छोड़ना या रखना=कुछ अंश, काम या बात बाकी रहने देना। त्रुटि करना। कसर न करना, न छोड़ना या न रखना=सब तरह से पूरा कर देना। कोई बात बाकी न रहने देना। २. किसी काम में अभाव, न्यूनता आदि के कारण होनेवाली त्रुटि या दोष। नुक्स। विकार। जैसे—कोष्ठबद्धता के कारण पेट में कसर पड़ना। ३. ऐसी कमी या न्यूनता जो किसी चीज के छीजने, सूखने आदि के कारण अथवा उसमें का निरर्थक अंश निकालकर उसे उपयोगी बनाने अथवा ठीक करने में होती है। जैसे—चुनने, फटकारने आदि के कारण अनाजों में कसर पड़ती है। ४. लेन-देन व्यापार आदि में होनेवाली थोड़ी या सामान्य हानि। टोटा। जैसे—(क) गेहूँ का पूरा बोरा ले लो; मन भर लेने में आठ आने की कसर पड़ेगी। (ख) उन्हें रुपए उधार देने में हमें ब्याज की कसर पड़ेगी। मुहा०—कसर खाना या सहना=घाटे में रहना। घाटा सहना। कसर निकालना=एक जगह का घाटा दूसरी जगह से पूरा करना। ५. मन में छिपाकर रखा हुआ साधारण द्वेष या वैर। मुहा०—(किसी) कसर निकालना=किसी की कुछ हानि करके अपने पुराने द्वेष, वैर या शत्रुता का बदला चुकाना। (आपस में) कसर पड़ना=पारस्परिक सद्व्यवहार में मन-मुटाव के कारण अन्तर आना। पुं० [देश०] कुसुम या बर्रे का बौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कसरत  : स्त्री० [अ० कसीर का भाव० रूप] १. किसी चीज या बात के (कसीर अर्थात्) बहुत अधिक होने की अवस्था या भाव। प्रचुरता। जैसे—यहाँ मच्छरों की बहुत कसरत है। २. कुछ निश्चित प्रकार और रूप की ऐसी आंगिक या शारीरिक क्रियाएँ जो स्वास्थ्य की रक्षा और सुधार अथवा शारीरिक बल या शक्ति बढ़ाने के उद्देश्य से की जाती है। व्यायाम। (एक्सरसाइज) जैसे—(क) डंड, बैठक, मुद्गर भाँजना, नियमित रूप से सवेरे-सन्ध्या टहलना या दौड़ना आदि। (ख) आँखों की कसरत, पैरों या हाथों की कसरत। ३. लाक्षणिक रूप में कोई ऐसा आयास या परिश्रम जिसमें शरीर के किसी अंग पर बहुत जोर पड़ता हो या उसे असाधारण रूप से या बहुत अधिक काम करना पड़ता हो। जैसे—दिमागी कसरत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कसरती  : वि० [अ० कसरत] १. कसरत या व्यायाम करनेवाला। जैसे—कसरती पहलवान। २. जो कसरत या व्यायाम के फलस्वरूप पुष्ट हुआ हो। जैसे—कसरती शरीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कसरवानी  : पुं० [सं० काँस्या वणिक] बनियों की एक जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कसर हट्टा  : पुं० [हिं० कसेरा+हट्ट वा हाट] वह स्थान जहाँ कसेरों की दूकानें हों और ताँबे-पीतल आदि के बरतन बिकते हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ