लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ऐरावत  : पुं० [सं० इरा+मतुप्, इरावत्+अण्] [स्त्री०ऐरावती] १. बिजली से चमकता हुआ बादल। २. इंद्र-धनुष। ३. इंद्र का हाथी जो पूर्व दिशा में स्थित माना गया है। ४. वज्र। ५. नारंगी। ६. संपूर्ण जाति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐरावती  : स्त्री० [सं० ऐरावत्+ङीष्] १. ऐरावत की हथिनी। २. बिजली। ३. रावी नदी का पुराना नाम। ४. ब्रह्म देश या बरमा की एक प्रसिद्ध नदी। ५. वटपत्री नाम का पौधा। ६. चंद्रवीथी का एक भाग जिसमें श्लेषा, पुष्प और पुनर्वसु नक्षत्र पड़ते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ