लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

एलंग  : पुं० [सं० ] एक प्रकार की मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एल  : पुं० [अ०] गज की तरह की एक पाश्चात्य नाप जो ४ ५ इंच की होती है। इससे मखमल, कपड़े साटन आदि बढ़िया विलायती रेशमी नापे जाते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एलक  : पुं० [सं० इल् (फेंकना)+ण्वुल्-अक, एलकभेंड़, भेंड़ के चमड़े का बना हुआ] आटा चालने की एक प्रकार की चलनी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एलकेशी  : स्त्री० [एला+केश] एक प्रकार का बैगन जो बंगाल में होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एलची  : पुं० [तु०] १. प्राचीन काल में, वह दूत जो एक राजा का संदेश दूसरे राजा तक पहुँचाता था। दूत। २. राजदूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एलचीगरी  : पुं० [फा०] एलची का काम या पद। दूतकर्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एलवालु  : पुं० [सं० एलवल् (छिपाना)+उण्] कपित्थ की सुगंधित छाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एला  : स्त्री० [सं० इल् (फेंकना)+अच्-टाप्, मला० एलाम्] १. इलायची। २. बन-रीठा। ३. शुद्ध राग का एक भेद। पुं० [देश] एक प्रकार की कँटीली लता, जिसकी पत्तियों की चटनी बनती है। प्रत्यय एक प्रत्यय जो कुछ संज्ञाओं में लगकर निम्नलिखित अर्थ देता है-(क) छोटा बच्चा। जैसे—कौआ से कवेला। (ख) कोई छोटा रूप। जैसे—आधा से अधेला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एलान  : पुं० [सं० एला√नी (ढोना)+ड] नारंगी। पुं०=ऐलान। (घोषणा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एली  : स्त्री० [सं० एलीका] इलायची। उदाहरण—इत लवंग नवरंग एलि इत झेलि रही रस। —नंददास।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एलीका  : स्त्री० [सं० आ√इल्+ईकन्-टाप्] छोटी इलायची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एलुआ  : पुं० [सं० एलुक] एक प्रकार का पौधा जिसके कई अंग दवा के काम आते हैं। मुसब्बर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एलुक  : पुं० [सं०√इल्+उक] १. एक प्रकार का सुगंधित द्रव्य। २. एलुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एलुवा  : पुं०=एलुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एल्क  : पुं० [अ०] यूरप और एशिया में पाया जानेवाला एक प्रकार का बहुत बड़ा बारहसिंघा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एल्यूमिनम  : पुं० [अं०] एक प्रसिद्ध मटमैली धातु जिससे बरतन और यंत्रों के पुरजे आदि बनते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ