लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

एकार  : पुं० [सं० ए+कार] ए अक्षर और उसकी ध्वनि। क्रि० वि० [सं० एक+हिं०वार] एक साथ। एकदम से। उदाहरण—आर्णेद उमै हुआ एकार।—प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकार्गल  : पुं० [सं० एक-अर्गल, कर्म० स०, ब० स० वा] ज्योतिष में, खर्जूरवेध नामक योग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकार्थ  : वि० [सं० एक-अर्थ, ब० स०] १. एक ही अर्थवाला। २. (दो या कई शब्द) जिनके अर्थ एक-से हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकार्थक  : वि० [सं० एक-अर्थ, ब० स० कप्] (शब्द या पद) जिनके अर्थ एक से ही या समान हो। समानार्थक। (इक्विवेलेन्ट) जैसे—आदित्य और सूर्य एकार्थक हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ