लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

एकांग  : वि० [एक-अंग, ब० स०] १. एक अंगवाला। २. जिसका कोई एक अंग नष्ट हो गया हो तथा दूसरा एक ही अंग बच रहा हो। विकलांग। पुं० १. विष्णु। २. बुध ग्रह। ३. चंदन। ४. सिर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकांग-घात  : पुं० [ब० स०] अंगघात रोग का एक प्रकार जिसमें दाहिने या बाँए हाथ या पैर में से कोई एक अंग सुन्न और अक्रिय हो जाता है। (मॉनो-प्लेगिया)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकांग-वध  : पुं० [ष० त०] प्राचीन भारत में अपराधी को दिया जानेवाला वह दंड जिसमें उसका कोई एक अंग काट लिया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकांग-वात  : पुं० [ब० स०] पक्षाघात। लकवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकांगी  : वि० [सं० एकांग] १. जिसका एक ही अंग हो। एक अंगवाला। २. जिसका संबंध एक ही अंग या पक्ष से हो। एक-तरफा। एक-पक्षीय। ३. एक ही बात पर अड़ा रहनेवाला। जिद्दी। हठी। स्त्री० एक ओषधि जो वात या रुधिर-संबंधी विकारों को दूर करनेवाली कही गई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ