लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

एकक  : वि० [सं० एक+कन्] १. अकेला। २. एक से संबंध रखनेवाला। ३. जो एक से ही बना हो, अथवा एक ही हो। (सोल) पुं० दे० ‘इकाई’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकक-निगम  : पुं० [सं० कर्म० स०] वह निगम जिसका संबंद केवल एक ही व्यक्ति से हो। (सोल कॉरपोरेशन) जैसे—राजा एकक निगम है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकक-शारीरिक  : पुं०=एकक निगम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एककालिक  : वि० [सं० एककाल, कर्म० स०+ठञ्-इक] १. एक काल या समय में अथवा एक ही बार घटित होने वाला। जैसे—एक-कालिक दान। २. (संबंध के विचार से) किसी और घटना या घटनाओं के साथ एक ही काल या समय में घटित होनेवाला। समकालीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एककालीन  : वि० [सं० एक-काल, कर्म० स०+खञ्-ईन] दे० ‘एक-कालिक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एककोशी (शिन्)  : वि० [सं० एक-कोश, कर्म० स०+इनि] १. एक ही कोश से बना हुआ। २. (जीव या प्राणी) जिसमें केवल एक ही कोश हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ