लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

इन  : सर्व० [हिं० ] ‘इस’ का बहुवचन। जैसे—इनका, इनको, उनमें आदि। पुं० [सं०√इ (जाना)+नक्] १. सूर्य। २. प्रभु। मालिक। ३. राजा। ४. ईश्वर। ४. हस्त नक्षत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इनकलाब  : पुं० [अ०] क्रांति। पद—इनकलाब जिंदाबाद=क्रांति चिर-जीवी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इनकार  : पुं० [अ०] १. न मानने की क्रिया या भाव। २. ना मानना। अस्वीकार करना। अपने वचन से पीछे हट जाना। अपनी कही हुई बात से मुकर जाना। जैसे—वे साफ इनकार कर गये।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इनकारी  : स्त्री० [अ०] इनकार करने की क्रिया या भाव। वि० इनकार या अस्वीकृत करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इनर  : पुं० =इन्द्र। उदाहरण—हाली हुलू बरसु इनर देवता।—लोकगीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इनसान  : पुं० [अ०] आदमी। मनुष्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इनसानियत  : स्त्री० [अ०] १. मानवोचित आचरण य़ा शिष्टता। मनुष्यता। २. भल-मनसत। सौजन्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इनसानी  : वि० [अ०] मानवी। मानुषिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इनाम  : पुं० [अ० इनआम] १. पुरस्कार। २. पारतोषिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इनायत  : स्त्री० [अ०] अनुग्रह। कृपा। दया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इनारा  : पुं० =इँदारा। पुं० [?] कूआँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इनारुन  : पुं० [सं०] =इनारू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इनारू  : पुं० [सं०] इंद्रायन नाम की लता और उसका फल। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इने-गिने  : वि० [अनु० इनना+हिं० गिनना] जो गिनती में बहुत कम हों। जैसे—इने-गिने लोग ही इस वर्षा में आ सकेंगे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इन्तकाम  : पुं० [अ० इन्तिकाम] किसी के किए हुए अनुचित काम का चुकाया जाने वाला बदला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इन्तकाल  : पुं० [अ० इन्तिकाल] १. एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना। स्थान-परिवर्तन। २. इस लोक से दूसरे लोक में जाना। मृत्यु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इन्नर  : पुं० [?] पेउस (तुरंत की ब्याही हुई गौ के दूध) का वह रूप जो उसे गुड़ सोठ आदि पकाकर जमाने से बनता है।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इन्वका  : पुं० [सं०√इन्द् (व्याप्त होना)+अच्, इन्व√कै (चमकना)+क]-इल्वला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इन्ह  : सर्व० १. =इन। २. =इन्होंने।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इन्हें  : सर्व० =इनको।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ