लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

इत्यादि  : पद—[सं० इति-आदि, ब० स०] एक पद जिसका अर्थ है- ‘जो चीजें या बाते अभी कही गयी हैं, वे आदि में है। और जिसका आशय है-इसी प्रकार की और चीजें या बातें भी आगे समझ लें। इसका प्रयोग अव्यय के रूप में यह सूचित करने के लिए होता है कि इस वर्ग की और चीजें या बातें भी हमारे कथन में सम्मिलित हैं या इसके अन्तर्गत समझी जानी चाहिएँ। जैसे—(क) घोड़े, हाथी इत्यादि अर्थात् ऊँट, बकरी, बैल या ऐसे ही और पशु भी। (ख) कपड़े, गहने इत्यादि अर्थात् घर के बरतन और नित्य के व्यवहार की दूसरी चीजें भी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इत्यादिक  : पद—[सं०ब० स० कप्] =इत्यादि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ