लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

इति  : अव्य० [सं० इ (गति)+क्तिन्] १. परिमाण, विस्तार आदि का अंत या समाप्ति। खतम या पूरा होना। स्त्री०-अंत (समाप्ति)। क्रि० वि० इस प्रकार। ऐसे। उदाहरण—इति बदति तुलसीदास शंकर सेष मुनि मन रंजन।—तुलसीदास। पद—इति श्री=एक पद जो किसी काम या बात के अंत या समाप्ति का सूचक है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इति-कर्त्तव्य  : पुं० [सुप्सुपा० स०] [भाव० इति-कर्त्तव्यता] ऐसा काम जिसे पूरा करना उत्तरदायित्व, विधि-विधान आदि की दृष्टि से परम आवश्यक या कर्त्तव्य माना जाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इति-कृर्त  : पद [सुप्सुपा० स०] एक पद जो इस भाव का सूचक होता है कि जो कुछ किया जाने को था, वह पूरा या समाप्त कर दिया गया। (क्यू० ई० एफ)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इति-मात्र  : अव्य० [सं० इति+मात्रच्] बस, इतना ही अर्थात् इससे अधिक नहीं। वि० बहुत थोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इति-वृत्त  : पुं० [सं० सुप्सुपा० स०] १. किसी बात या विषय की अब तक की सारी घटनाओं या बातों काल-क्रम से किया या लिखा हुआ वर्णन। पूरा विवरण या हाल। (क्राँनिकल) २. कथा, कहानी आदि के रूप में परंपरागत पुरानी बातों का वर्णन या विवरण। इतिहास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इति-वृत्तक  : पुं० [सं० इतिवृत्त+कन्] वह पत्र जिसपर किसी आदमी या चीज के संबंध में आदि से अब तक की सब बातें काल-क्रम से लिखी हों। २. वह पत्र या लेख जिसमें किसी दुर्वृत्त या दुश्चरित्र व्यक्ति के किए हुए अब तक के अपराधों और उसे मिले हुए दंडो आदि का विवरण लिखा हो। दुर्वृत्त-फलक। (हिस्टरीशीट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इति-वृत्ती  : पुं० [सं० इति-वृत्ति से] ऐसा अपराधी या दुश्चरित्र व्यक्ति जिसके अपराधों और भोगे हुए दंड़ों का लेखा आरक्षी विभाग या राजकर्मचारी रखते हों। (हिस्टरी-शीटर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इति-सिद्धं  : पद [सं० सुप्पसुपा० स०] एक पद जो इस बात का सूचक है कि जो कुछ प्रमाणित या सिद्ध किया जाने को था, वह प्रमाणित या सिद्ध कर दिया गया। (क्यू० ई० डी०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इतिहास  : पुं० [सं०इतिह, द्व० स० इतिहास, इतिह√आम्(बैठना)+घञ्] १. किसी व्यक्ति, समाज या देश की महत्त्वपूर्ण, विशिष्ट या सार्वजनिक क्षेत्र की घटनाओं, तथ्यों आदि का काल-क्रम से लिखा हुआ विवरण। २. किसी वस्तु या विषय की उत्पत्ति, विकास आदि का काल-क्रम के अनुसार होनेवाला विवेचन। (हिस्टरी, उक्त दोनों अर्थों के लिए)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इतिहासकार  : पुं० =इतिहासज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इतिहासज्ञ  : पुं० [सं०इतिहास√ज्ञा(जानना)+क] वह जो इतिहास का अच्छा ज्ञाता हो। इतिहास-वेत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ