लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

इक्षु  : पुं० [सं०√इष्(गति)+कुसु] [भाव०इक्षुता] १. ईख। गन्ना। २. कोकिला वृक्ष। ३. इच्छा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इक्षु-कांड  : पुं० [ष० त०] १. गन्ने का डंठल। २. काँस। ३. मूँज। ४. राम शर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इक्षुगंधा  : स्त्री० [सं० इक्षुगंध+टाप्] १. गोखरू। २. तालमखाना। ३. काँस। ४. सफेद विदारी-कंद। ५. सफेद भूमि कुष्मांड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इक्षुज  : वि० [सं० इक्षु√जन् (प्रादुर्भाव)+ड] (पदार्थ) जो गन्ने के रस से बना हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इक्षु-दंड  : पुं० [ष० त०] १. ईख का डंठल। २. ईख। ऊख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इक्षु-पाक  : पुं० [ष० त०] गुड़ जो ईख का रस पकाने से बनता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इक्षु-प्रमेह  : पुं० [मध्य० स०] मधुमेह। (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इक्षुमती  : स्त्री० [स० इक्षु+मतुप्-ङीष्] (फर्रुखाबाद के पास की) ईखन नदी का पुराना नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इक्षुमालिनी  : स्त्री० [सं० इक्षिमाला+इनि-ङीष्] इंद्र पर्वत से निकलने वाली एक नदी। (पुराण)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इक्षु-मेह  : पुं० [मध्य० स०] मधु-मेह। (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इक्षुर  : पुं० [सं० इक्षु√रा(देना)+क] १. गोखरू। २. तालमखाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इक्षु-रस  : पुं० [ष० त०] १. ईख या गन्ने का रस। २. काँस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इक्षुविदारी  : स्त्री० [उपमि० स०] विदारीकंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इक्षु-शर्करा  : स्त्री० [मध्य० स०] ईख या गन्ने के रस से बनी हुई चीनी। (केन शूगर, सर्कोज)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इक्षु-सार  : पुं० [ष० त०] ईख के रस से तैयार की हुई कोई चीज। जैसे—गुड़, चीनी, मिसरी आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ