लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आसुरी  : वि० [सं० आसुर] १. असुर संबंधी। असुरों का। जैसे—आसुरीमाया। २. असुरों की तरह का। जैसे—आसुरी विवाह। ३. असुरों के ढंग से (अर्थात् उग्रता, क्रूरता, निर्दयता आदि से) किया हुआ। जैसे—आसुरी चिकित्सा, आसुरी संपत् आदि। स्त्री० [सं० असुर+अण्+ङीष्] १. असुर या राक्षस जाति की स्त्री। २. वैदिक छंद का एक भेद। ३. राई। ४. सरसों। ५.एक प्रकार का सिरका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आसुरी चिकित्सा  : स्त्री० [सं० व्यस्त पद] १. ऐसी उग्र या क्रूरतापूर्ण चिकित्सा जिसमें रोगी के उन शारीरिक कष्टों का कुछ भी ध्यान न रखा जाए जो चिकित्सा के फलस्वरूप होते है। २. चीर-फाड़ आदि के रूप में होनेवाली चिकित्सा। शल्य-चिकित्सा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आसुरी-विवाह  : पुं०=आसुर-विवाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आसुरी संपत्  : स्त्री० [सं० व्यस्त पद] असुरों की तरह अनीति, अन्याय या कुमार्ग से अर्जित अथवा प्राप्त किया हुआ धन या वैभव। बुरी कमाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ