लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आसन्न  : वि० [सं० आ√सद्+क्त] १. (मात्रा, समय, स्थान आदि के विचार से) किसी के पास या समीप आया या पहुँचा हुआ। निकटवर्ती। समीपस्थ। जैसे—आसन्न प्रसवा। आसन्न मृत्यु आदि। २. किसी के साथ सटा या लगा हुआ। संलग्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आसन्न-काल  : पुं० [ष० त०] मृत्यु का समय। मृत्युकाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आसन्न-कोण  : पुं० [कर्म० स०] ज्यामिति में, उन दोनों कोणों में से हर एक जो एक सीधी रेखा के ऊपर खड़ी दूसरी रेखा के दोनों ओर बनते हैं। (एडैजसेंट एंगिल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आसन्नता  : स्त्री० [सं० आसन्न+तल्-टाप्] आसन्न होने की अवस्था या भाव। निकटता। समीपता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आसन्न-प्रसवा  : स्त्री० [ब० स०] वह जिसे शीघ्र ही प्रसव होने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आसन्न-भूत  : पुं० [कर्म० स०] व्याकरण में भूत-काल का वह रूप जिससे सूचित होता है कि भूतिकालिक क्रिया या तो वर्तमान काल में पूरी हुई है (जैसे—मैं वहाँ हो आया हूँ) अथवा उसकी पूर्णता या स्थिति वर्तमान काल में भी व्याप्त है (जैसे—(क) तुलसी दास ने राम का ही गुण गाया है, (ख) वह अभी तक वहाँ खड़ा है या खड़ा हुआ है)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ