लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आसक  : पुं० =आशिक (प्रेमी)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आसकत  : स्त्री० [सं० अशक्ति] [वि० आसकती, क्रि० असकताना] कोई काम करने के समय होनेवाला आलस्य या सुस्ती। वि० =आसक्त। उदाहरण—नैना निरखत हरखत आसकत हैं-सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आसकती  : वि० [हिं० आसकत] आलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आसक्त  : पुं० [सं० आ√संज्+क्त] [भाव० आसक्ति] १. किसी के साथ लगा या सटा हुआ। २. किसी के साथ बहुत अधिक अनुराग या प्रेम करनेवाला। जो किसी पर लुब्ध या मुग्ध हो। मोहित। (अटैच्ड) ३. लिप्त। लीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आसक्ति  : स्त्री० [सं० आ√संज्+क्तिन्] [वि० आसक्त] १. आसक्त होने की अवस्था या भाव। २. किसी के प्रति विशेष रूप से और बहुत अधिक होनेवाला अनुराग या प्रेम। (अटैचमेन्ट) ३. लिप्तता। लीनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ