लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आवृत  : भू० कृ० [सं० आ√वृ(आच्छादन करना)+क्त] [स्त्री० आवृत्ता] १. ढका हुआ। आच्छादित। २. घिरा या घेरा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आवृत्ति  : स्त्री० [सं० आ√वृत् (बरतना)+क्तिन्] १. बार-बार होने की क्रिया या भाव। २. पुस्तक आदि का हर बार छपना। संस्करण। (एडिशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आवृत्ति-दीपक  : पुं० [तृ० त०] दीपक अंलकार का एक भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आवृत्तिवाद  : पुं० [ष० त०] आधुनिक समाज शास्त्र का यह मत या सिद्धांत कि कला दर्शन साहित्य आदि के क्षेत्रों में प्रतिभाशाली पुरुषों की कुछ विशिष्ट अवसरों पर अथवा कालक्रम से रह-रह कर आवृत्ति या आगमन होता रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ