लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आवश्यक  : वि० [सं० अवश्य+वुञ्-अक] १. जिसे बिना काम न चल सकता हो। जरूरी। जैसे—प्राणी मात्र के लिए भोजन आवश्यक है। २. जिसके बिना साधारणयतः काम न चलता हो। प्रयोजनीय। जैसे—विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए सुयोग्य गुरु का होना आवश्यक है। ३. जिसके संबंध में तुरन्त और निश्चित रूप से कोई कारवाई होती हो या होने को हो। जरूरी। जैसे—सरकार के लिए इस विषय में कुछ निर्णय करना आवश्यक हो गया हो। (नेसेसरी उक्त सभी अर्थों में)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आवश्यकता  : स्त्री० [सं० आवश्यक+तल्-टाप्] १. आवश्यक होने की अवस्था या भाव। २. ऐसी स्थिति जिसमें विवश होकर कुछ करना पड़े अथवा किसी चीज या बात के बिना काम चल ही न सकता हो। जरूरत। (नेसेसिटी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आवश्यकीय  : वि० [सं० अवश्य+छण्-ईय,कुक्] जिसकी आवश्यकता पड़े। जिसके बिना प्रयोजन सिद्ध न हो। आवश्यक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ