लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आयँता-पायँता  : पुं० [सं० अंगस्थ+फा०पायताना] [स्त्री० आँयती-पाँयती] सोने के समय खांट बिछाने आदि का सिरहाना और पैताना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयदा  : अव्य० =आइंदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आय  : स्त्री० [सं०√अय् (गति)+घञ्] १. आगमन। आना। २. व्यक्ति, संस्था आदि को पारिश्रमिक, लाभ, ब्याज आदि के रूप में प्राप्त होनेवाला धन। आमदनी। (इन्कम) ३. जन्म कुंडली में ग्यारहवाँ स्थान। पुं० अंतपुर का रक्षक। अ० [सं० अस्-होना] पूरबी हिन्दी में आसना या आहना क्रिया की वाचक आदि का स्थानिक रूप है। जैसे—को आय ?-कौन है।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आय-कर  : पुं० [ष० त०] राज्य की ओर से लोगों की आय पर लगनेवाला कर। (इन्कम-टैक्स)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयत  : वि० [सं० आ√यम् (उपरत होना)+क्त] १. विस्तृत। लंबा-चौड़ा। दीर्घ। विशाल। २. (लंबा और अपेक्षाकृत कम चौड़ा ऐसा क्षेत्र) जिसके चारों ओर समकोण हों। पुं० चार भुजाओंवाला वह क्षेत्र जिसकी आमने-सामने की भुजाएँ समानान्तर और चारों कोण समकोण हों। (रेक्टैगिल) स्त्री० [अ०] इंजील या कुरान का कोई वाक्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयतन  : पुं० [सं० आ√यत् (प्रयत्न करना)+ल्युट्-अन] [वि० आयतनीय] १. मकान। घर। २. ठहरने की जगह। ३. देवातओं की वन्दना का स्थान। मंदिर। ४. कोई पदार्थ ग्रहण करने की पात्रता या क्षमता के विचार से किसी पात्र या खाली जगह के अंदर का स्थान या अवकाश। (कैपेसिटी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयतन-मिति  : स्त्री० [ष० त०] किसी वस्तु का आयतन नापने की विद्या। (वाल्यूमेट्री)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयतनीय  : वि० [सं० आ√यत्+अनीयर] आयतन से संबंध रखनेवाला। (वाल्यूमेट्रिक)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयताकार  : वि० [सं० आयत-आकार, ब० स०] जिसका आकार आयत जैसा हो। जिसकी चार भुजायें और चार समकोण हों। (रैक्टैग्यूलर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयति  : स्त्री० [सं० आ√या (जाना)+ङति] १. आयतन। विस्तार। २. वह सीमा जहाँ तक कोई चीज या बात पहुँचती या पहुँच सकती हो। (एक्सटेन्ट) ३. भविष्य में होनेवाली आय। (क्व०) ४. प्रेम। ५. सम्मान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयतिक  : वि० [सं० आयत+ठक्-इक] भविष्य में होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयत्त  : वि० [सं० आ√यत्(प्रयत्न)+क्त] [भाव०आयत्ति] १. जो किसी के अधिकार या वश में हो। २. अधीन। जैसे—स्वायत्तशासन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयत्ति  : स्त्री० [सं० आ√यत्+क्तिन्] १. आयत्त की अवस्था या भाव। २. अधीनता। वशता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयद  : वि० [अ०] १. (नियम, विचार या सिद्धांत जिसका कही आरोप या व्यवहार हो सकता हो। ठीक बैठने या लगनेवाला) २. (अपराध या अभियोग) जो किसी पर लग सकता हो या लगता हो। जैसे—किसी पर कोई जुर्म आयद होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयमन  : पुं० [सं० आ√यम् (नियमन)+ल्युट-अन] १. तानने या फैलाने की क्रिया या भाव। २. तनाव व फैलाव। ३. लंबाई-चौड़ाई। विस्तार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आय-व्यय  : पुं० [सं० द्व० स०] आनेवाला और खर्च होनेवाला धन। आमदनी और खर्च।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आय-व्ययक  : पुं० [सं० आय-व्यय से] १. वह आनुमानिक लेख जिसमें किसी निश्चित समय में संभावित रूप में होनेवाली आय तथा व्यय के संबंध की मदें ब्योरें की बातें और धन-राशियाँ लिखी रहती है। (बजट) २. आमदनी और खर्च का ब्योरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयव्यय-फलक  : पुं० [ष० त०] देने-पावने आदि का लेखा जो प्रायः सारणी के रूप में होता है। (बैलेंसशीट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयव्ययिक  : पुं० [सं० आयव्यय+ठक्-इक] =आयव्यय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयस  : पुं० [सं० अयस्+अण्] [वि० आयसी] १. लोहा। २. लोहे का कवच। ३. अस्त्र-शस्त्र। हथियार। ४. मणि। रत्न। ५. अगर की लकड़ी। स्त्री० =आयसु (आज्ञा)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयसी  : पुं० [सं० आयसीस] कवच। जिरहबख्तर। वि० आयस अर्थात् लोहे का बना हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयसीय  : वि० [सं० अयस्+छण्-ईय] १. आयस या लोहे से संबंध रखनेवाला। २. लोहे का बना हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयसु  : स्त्री० [सं० आदेश] आज्ञा। हुक्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आया  : अ० [सं० आगत, प्रा० आअ, सिंह० आ, का० आव] हिंदी आना (क्रिया) का भूतकालिक रूप। जैसे—वह आया था। पद—आया=गया-अकस्मात् आने और आकर चला जानेवाला कोई ऐसा व्यक्ति जिससे घनिष्ठ परिचय या संबंध न हो। ऐसा अजनबी ऊपरी या बाहरी आदमी जो यों ही आवे और चला जाय। मुहावरा—आया गया करना=किसी बात के हो जाने पर उसे उपेक्ष्य और तुच्छ समझकर उसका ध्यान छोड़ देना। जैसे—जो बात हो गई उसे आई गई करो। स्त्री० [पुर्त्त०] बच्चों को दूध पिलाने और उनकी देख-रेख करनेवाली स्त्री। दाई। धात्री। धाय। अव्य० [फा०] अनुकल्पात्मक अवस्थाओं में प्रयुक्त होनेवाला एक प्रश्नवाचक अव्यय जो प्रायः क्या का अर्थ देता है। जैसे—आया तुमने क्या बात कही या नहीं ? स्त्री० दे० ‘आयु’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयाचन  : पुं० [सं० आ√याच् (माँगना)+ल्युट्-अन] [भू० कृ० आयचित्त] आग्रहपूर्वक कुछ कहना या माँगना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयात  : पुं० [सं० आ√या (जाना)+क्त] वह वस्तु या माल जो व्यापार के लिए विदेश से अपने देश में लाया या मँगाया जाए।(इम्पोर्ट) वि० (माल) जो दूसरे स्थान या देश से आया हो। बाहर से आया या मँगाया हुआ। (इम्पोर्टेड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयातक  : पुं० [सं० आयात से] वह जो दूसरे देश से किसी वस्तु का आयात करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयात-शुल्क  : पुं० [ष० त०] विदेश से आनेवाले माल पर लगनेवाला शुल्क। (इम्पोर्ट-ड्योटी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयान  : पुं० [सं० आ√यम्+ल्यूट-अन] १. आगमन २. प्रकृति। स्वभाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयाम  : पुं० [सं० आ√यम् (उपरति)+घञ्] १. लंबाई। विस्तार। २. नियत या नियमित करने की क्रिया। नियमन। अव्य० एक याम या पहर तक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयामन  : पुं० [सं० आ√यम्+णिच्+ल्युट्-अन] [भू० कृ० आयामित] १. खींचना, तानना या फैलाना। आयाम या विस्तार बढ़ाना। २. निमय में बाँदना। ३. नियंत्रण में लाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयामी (मिंन्)  : वि० [सं० आयाम+इनि] १. जिसका आयाम या विस्तार अधिक हो। लंबा चौड़ा। २. नियम या नियंत्रण में रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयास  : पुं० [सं० आ√यस्(उपक्षय)+घञ्] १. ऐसा काम जिसे पूरा करनें में शरीर थक जाय। परिश्रम। (एग्जर्शन) २. उद्योग। प्रयत्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयासी (सिन्)  : वि० [सं० आ√यस्+णिनि] १. जो आयास कर के थक गया हो। २. आयास या प्रयत्न करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयु-शेष  : पुं० [ष० त०] आयु का शेष भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुःष्टोम  : पुं० [ष० त०] दीर्घ आयु की प्राप्ति के लिए किया जानेवाला यज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयु (स्)  : स्त्री० [सं०√इ (गति)+असि, वृद्धि] १. जीवन से मरण तक का सारा समय। जीवनकाल। (एज) मुहावरा—आवु खुटाना=आयु या जीवन समाप्त होना। मृत्यु पास आना। आयु सरना=(क) जीवन बिताना। (ख) जीवन समाप्त होना। २. जीवन शक्ति। ३. आहार। ४. आयुष्टोम (यज्ञ)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुक्त  : पुं० [सं० आ√युज् (जोड़ना)+क्त] १. वह जो कोई काम करने के लिए नियुक्त किया गया हो। अभिकर्त्ता। कारिंदा। २. किसी आयोग का सदस्य। दे० आयोग। वि० किसी से लगा या सटा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुर्तिक  : पुं० [सं० अयुत+ठक्-इक] एक अयुत अर्थात् दस हजार सिपाहियों का नायक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुध  : पुं० [सं० आ√यम् (उपरत होना)+क्त] १. अस्त्र। हथियार। २. ऐसा सोना जो आभूषण बनाने के काम आ सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुध जीवी (विन्)  : पुं० [आयुध√जीव्(जीना)+णिनि] अस्त्रों के द्वारा जीविका उपार्जित करनेवाला सिपाही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुध-पाल  : पुं० [ष० त०] शस्त्रागार का अधिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुधभृत्  : पुं० [आयुध√मृ (भरण करना)+क्विप्] योद्धा। सैनिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुध-विधान  : पुं० [सं० ष० त०] वह विधान जो यह बतलाता है कि जनता किन नियमों के अनुसार अपने पास आयुध रख सकती और किन परिस्थियों में उनका प्रयोग कर सकती है। (आर्म्स एक्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुध-शाला  : स्त्री० [ष० त०] शस्त्रागार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुधागार  : पुं० [आयुध-आगार, ष० त०] अस्त्र-शस्त्र रखने का स्थान। शस्त्रागार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुधिक  : वि० [सं० आयुध+ठक्-इक] आयुध संबंधी। पुं० योद्धा। सैनिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुधीय  : वि० [सं० आयुध+छ-ईय] आयुधों से संबंध रखनेवाला। शस्त्रों का। पुं० युद्ध में काम आनेवाले अस्त्र-शस्त्र और उनके सभी आवश्यक उपकरण। जैसे—गोला बारूद, बंदूकें, तोपें आदि। (एम्युनिशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुर्दाय  : पुं० [सं० आयुस्-दाय, ष० त०] १. पलित ज्योतिष में, जन्म कुण्डली के आधार पर आयु या जीवनकाल के संबंध में होनेवाला निर्णय या विचार। २. जीवन-काल। आयु। उमर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुर्बल  : पुं० [आयुस्-बल, ष० त०] आयु या उमर के रूप में माना जाना वाला बल। आयु का परिणाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुर्योग  : पुं० [आयुस्-योग, मध्य० स०] फलित ज्योतिष में ग्रहों का ऐसा योग जिसके आधार पर मनुष्य की आयु निश्चित की जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुर्वेद  : पुं० [सं० आयुस√विद्(लाभ)+घञ्] [वि० आयुर्वेदीय] भारतीय चिकित्सा शास्त्र जो अर्थवेद का उपभेद या उपांग माना गया है और जो नीचे लिखे आठ अंगो में विभक्त है-शल्य (चीर-फाड़) शालाक्य (सालइयों आदि का प्रयोग) काय-चिकित्सा (औषधों से रोग दूर करना) भूत-विद्या (झाड़-फूँक और टोना-टोटका) कौमार तंत्र (बच्चों के रोगों की चिकित्सा) अंगद तंत्र (जहरीले जानवरों के काटने पर होनेवाली चिकित्सा) रसायन (भस्म आदि बनाने की क्रिया) और वाजीकरण। इसके मूल आचार्य अशिवनीकुमार कहे गये है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुर्वेदिक  : वि० [सं० आयुर्वेद+ठक्-इक] आयुर्वेद से संबंध रखने या उसमें होनेवाला। जैसे—आयुर्वेदिक चिकित्सा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुर्वेदी (दिन्)  : पुं० [सं० आयुर्वेद+इनि] आयुर्वेद का ज्ञाता। चिकित्सक। वैद्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुष  : पुं० [सं० आयुस+अण्] =आयु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुष्कर  : वि० [सं० आयुस्√कृ (करना)+ट] आयु बढ़ानेवाला (कार्य या पदार्थ)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुष्मान (ष्मत्)  : वि० [सं० आयुस्+मतुप्] [स्त्री० आयुष्मती] चिरंजीवी। दीर्घजीवी। पुं० १. फलित ज्योतिष में २७ योगों में से एक जिससे आयु का विचार होता है। २. प्राचीन नाटकों में राजकुमार, रथी, सूत आदि के लिए संबोधन वाचक शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुष्य  : पुं० [सं० आयुस्+यत्] उम्र। आयु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयोग  : पुं० [सं० आ+√युज् (जोड़ना)+घञ्] १. कोई काम पूरा करने के लिए होनेवाली किसी की नियुक्ति। २. आज-कल राज्य के सर्वप्रधान अधिकारी के द्वारा किसी व्यक्ति या कुछ व्यक्तियों की होनेवाली नियुक्ति जो कोई विशिष्ट कार्य संपन्न करने अथवा किसी विचारणीय विषय की छान-बीन या जाँच पड़ताल करने के लिए होती है। (कमीशन) ३. साहित्य में विप्रलंभ के दो भेदों में से एक (दूसरा भेद विप्रयोग कहलाता है) जो अविवाहित अवस्था में होनेवाले प्रेम-जन्य विरह का सूचक है। ४. गाड़ी, हल आदि का जुआ। ५. अलंकरण। सजावट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयोगव  : पुं० [सं० आयोगव+अण्] १. पुराणानुसार एक प्राचीन संकर जाति। २. बढ़ई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयोजक  : पुं० [सं० आ√युज्+णिच्-अक+ण्वुल्] आयोजन करनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयोजन  : पुं० [सं० आ√युज्+णिच्+ल्युट्-अन] [स्त्री० आयोजनकर्ता-आयोजक, वि० आयोजित] १. किसी कार्य में लगाना। नियुक्ति। २. इंतजाम। प्रबंध। व्यवस्था। ३. उद्योग। प्रयत्न। ४. सामग्री। सामान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयोजित  : भू०कृ० [सं० आ√मुज्+णिच्+क्त] जिसका या जिसके संबंध में आयोजन हुआ हो या किया गया हो। पुं० १. युद्ध। लड़ाई। २. लड़ाई का मैदान। युद्ध क्षेत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ