लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आबाद  : वि० [फा०] १. (स्थान) जिसमें बस्ती हो। बसा हुआ। २. (भूमि) जो जोती-बोई गई हो या जाती हो। ३. (व्यक्ति) सब प्रकार से प्रसन्न या सुखी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबादकार  : पुं० [फा०] ऐसा खेतिहर जो जंगल काटकर या पड़ती जमीन को ठीक करके उसे आबाद करने के उद्देश्य से उसमें बसा हो और वहाँ खेती-बारी करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबादानी  : स्त्री० [फा०] १. बसा हुआ और रमणीक स्थान। उदाहरण—भूखे को अन्न पियासे को पानी, जंगल जगंल आबादानी।—काह०। २. ऐसी शोभापूर्ण स्थिति जो उन्नति, संस्कृति, संपन्नता सौभाग्य आदि का सूचक हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबादी  : स्त्री० [फा०] १. आबाद अर्थात् बसे हुए होने की अवस्था या भाव। २. वह स्थान जहाँ लोग आबाद या बसे हों। बस्ती। ३. वह भूमि जिस पर खेती होती हो। ४. किसी स्थान पर बसे हुए सब लोगों की संख्या। जन-संख्या। जैसे—बनारस की आबादी ५ लाख हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ