लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आपद्  : स्त्री० [सं० आ√पद्+क्तिन्] कष्ट और संकट की स्थिति। आपत्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आपद  : स्त्री० =आपद्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आपदर्थ  : पुं० [सं० आपद्-अर्थ, च० त०] ऐसी संपत्ति जिसे प्राप्त करने पर अपना अनिष्ट होता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आपदा  : स्त्री० [सं० आपद्+टाप्] १. क्लेश। दुःख। २. विपत्ति। आफत। ३. कष्ट या विपत्ति का समय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आपद्धर्म  : पुं० [सं० आपद्-धर्म, मध्य० स०] १. ऐसा दूषित निंदनीय या वर्जित आचरण या व्यवहार जो आपत्तिकाल में विवशता पूर्वग्रहण किया जा सकता हो और इसी लिए दूषित न माना जाता हो। २. किसी वर्ण के लिए वह व्यवसाय या काम जो दूसरा कोई जीवनोपाय न होने की ही दशा में ग्रहण किया जा सकता हो। जैसे—ब्राह्मण के लिए वाणिज्य। (स्मृति)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ