लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आतुर  : वि० [सं० आ√अत् (सतत गमन)+उरच्] १. जिसे घाव या चोट नगी हो। घायल। २. उत्कट आकांक्षा या इच्छावाला। ३. जो किसी कार्य या फल की विकलता पूर्वक प्रतीक्षा करता हो और बहुत जल्दी उसकी सिद्धि या प्राप्ति चाहता हो। उतावला। ४. (कार्य) जो बिना अच्छी तरह सोचे समझे केवल विकलता की दशा में जल्दी-जल्दी कर लिया जाए। जैसे—आतुर संन्यास। ५. बेचैन। विकल। अव्य० बहुत जल्दी और घबराहट में। पुं० १. बीमारी। रोग। २. बीमार। रोगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आतुरता  : स्त्री० [सं० आतुर+तल्-टाप्] १. आतुर होने की अवस्था या भाव। २. उतावलापन। जल्दी। ३. बीमारी। रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आतुरताई  : स्त्री० =आतुरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आतुर-सन्यास  : स्त्री० [सं० ष०त०] ऐसा सन्यास जो रुग्ण अथवा सांसारिक जीवन से दुखी और निराश होने की दशा में केवल घबराहट और जल्दी में ग्रहण किया जाए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आतुराना  : अ० [सं० आतुर] किसी काम या बात के लिए बहुत अधिक आतुर या उतावला होना। स०किसी को आतुर या उतावला करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आतुरालय  : पुं० [सं० आतुर-आलय, ष० त०] आतुरशाला। चिकित्सालय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आतुरी  : स्त्री० [सं० आतुर्य+ङीष्, यलोप]=आतुरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आतुर्य  : पुं० [सं० आतुर+ष्यञ्]-आतुरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ