लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आतप  : पुं० [सं० आ√तप् (तपना या तपाना)+घ] [वि० आतपी, भू० कृ० आतप्त, भाव० आतपता] १. सूर्य का प्रकाश। धूप। घाम। २. गरमी। ताप। ३. ज्वर। बुखार। वि० दुःख या पीड़ा देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आतपत्र  : पुं० [सं० आतप√त्रै (रक्षा करना)+क] १. राजा का छत्र। २. धूप से बचने के लिए पत्तों या रेशम का बनाया हुआ छोटा छाता। (पैशसोल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आतपन  : पुं० [सं० आ√तप्+ल्युट्-अन] १. तपाना। २. कष्ट देना। ३. [आ√तप्+ल्यु-अन] शिव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आतप-स्नान  : पुं० [सं० तृ० त०] स्वास्थ्य ठीक रखने के विचार से धूप में इस प्रकार बैठना या लेटना कि सारे शरीर पर उसका प्रभाव पड़े। (सन-बाथ)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आतपीय  : वि० [सं० आतप+छ-ईय] आतप-संबंधी। आतप का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आतपोदक  : पुं० [सं० आतप-उदक, मध्य० स०] मृग-तृष्णा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ