लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आजीव  : पुं० [सं० आ√जीव्(जीना)+घञ्] १. उचित लाभ या आय। २. जीवन निर्वाह के लिए प्राप्त होने वाली आय या मिलनेवाला धन। ३. जीविका। पेशा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आजीवक  : वि० [सं० आ√जीव्+ण्वुल्-अक] जीवन निर्वाह में कुछ निश्चित नियमों का पालन करनेवाला। पु० जैन साधु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आजीविका  : स्त्री० [सं० आ√जीव्+णिच्+ण्वुल्-अक+टाप्, इत्व] ऐसा कार्य या व्यवसाय जिसकी आय से जीवन निर्वाह होता हो। रोजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आजीव्य  : वि० [सं० आ√जीव्+ण्यत्] (कार्य या व्यवसाय) जिससे जीवन निर्वाह होता हो। पुं० जीवन निर्वाह के साधन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ