लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आघात  : पुं० [सं० आ√हन् (मारना)+घञ्] १. अचानक लगनेवाली ठोकर या धक्का। २. चोट पहुँचाने के लिए किसी चीज से मारना। प्रहार। ३. उक्त के फलस्वरूप लगनेवाली चोट। (इंजरी)। ४. किसी दुर्घटना के कारण होनेवाला मानसिक कष्ट या व्यथा। ५. वध। हत्या। ६. पशु वध करने का स्थान। बूचड़खाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आघातक  : वि० [सं० आ√हन्+ण्वुल्-अक] आघात करनेवाला। पुं० १. यंत्र में वह अंग या पुरजा जो किसी दूसरे अंग या पुरजे पर आघात करके उसे कोई काम करने के लिए प्रवृत्त करता है। २. तोप, बन्दूक आदि वह खटका जिसके गिरने से बारूद में विस्फोट होता है। (स्ट्राइकर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आघातन  : पुं० [सं० आ√हन्+णिच्+ल्युट्-अन] १. आघात करने की क्रिया या भाव। २. वध स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ